What is the new Twitter logo : एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter ) पर लगातार बदलाव कर रहे हैं। अब उन्होंने घोषणा कि है कि ट्विटर की चिड़िया जल्द उड़ने वाली है। एलन मस्क ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लोगो बदलने का इशारा किया है।
Not sure what subtle clues gave it way, but I like the letter X pic.twitter.com/nwB2tEfLr8
— Elon Musk (@elonmusk) July 23, 2023
क्या लिखा मस्क ने : एलन मस्क ने ट्वीट में लिखा है कि जल्द हम ट्विटर ब्रांड और पक्षियों को गुड बॉय कर देंगे। एक अन्य ट्वीट में मस्क ने लिखा कि यदि आज रात तक कोई बढ़िया लोगो पोस्ट होता है तो वे उसे कल से लाइव कर देंगे। यानी वही ट्विटर का नया लोगो हो जाएगा। अब ट्विटर को भी X के नाम से जाना जाएगा।
बदलावों से क्या पड़ेगा असर : मस्क ट्विटर में लगातार बदलाव कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फ्री यूजर्स के लिए डीएम लिमिट लगाई है ताकि बॉट और स्पैम पर काबू पाया जा सके। इसके बाद से फ्री यूजर्स एक सीमित संख्या में ही लोगों को मैसेज भेज सकते हैं। हालांकि अब देखना है कि लोगो यूजर्स को कितना पसंद आता है।
X ही क्यों : एलन मस्क को X लेटर काफी पसंद है और उन्होंने अपनी सभी कंपनियों के नाम में X शब्द का इस्तेमाल किया है। फिर चाहें SpaceX हो या Xai।
— Elon Musk (@elonmusk) July 23, 2023
क्या होगा लोगो : मस्क ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें X नजर आ रहा है। उन्होंने यूजर्स से एक बढ़िया X लोगो को शेयर करने के लिए कहा है ताकि वे कल सुबह तक लोगो को बदल पाए। ऐसा लगता है कि मस्क को ये लोगो पसंद आया है, इसलिए उन्होंने इसे शेयर किया है। लोगो को SawyerMerritt नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। एजेंसियां Edited By : Sudhir Sharma