हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्विटर बायो से हटाया इंडिया, लिखा भारत

Photo of author

By jeenmediaa


Himanta Biswa Sarma : विपक्षी गठबंधन का नाम INDIA रखे जाने के बाद देश में इंडिया बनाम भारत की जंग तेज होती नजर आ रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने ट्विटर बायो से इंडिया नाम हटा दिया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने रखा था इंडिया नाम।

ALSO READ: विपक्ष के 26 दल, जानिए किसकी है कितनी ताकत…

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमारा सभ्यतागत संघर्ष इंडिया और भारत के इर्द-गिर्द केंद्रित है। अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा। हमें खुद को औपनिवेशिक विरासतों से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए। हमारे पूर्वज भारत के लिए लड़े और हम भारत के लिए काम करते रहेंगे।

 

सरमा के पुराने ट्विटर बायो में लिखा गया था असम के मुख्‍यमंत्री इंडिया, लेकिन उनके नए ट्विटर बायो में असम के मुख्यमंत्री, भारत लिखा गया है।

 

बताया जा रहा है कि जदयू नेता और बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी गठबंधन का नाम इंडिया रखे जाने से नाराज है। 11 माह में पहली बार वे खामोश दिखाई दे रहे हैं। बेंगलुरु से भी वो लालू और तेजस्वी के साथ जल्द पटना लौट आए।
 

ALSO READ: Opposition Parties Meeting : 11 माह में पहली बार रहे 'खामोश', बेंगलुरु से चुपचाप लौटे पटना, क्या नीतीश कुमार हैं नाराज?

उल्लेखनीय है कि 26 विपक्षी दलों ने 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन के लिए ‘इंडिया’ नाम चुनने की घोषणा की। इसके लिए ‘जीतेगा भारत’ टैगलाइन को चुना है। इस टैगलाइन को संभवत: विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी अनुवाद करके इस्तेमाल किया जाएगा।

 

एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इसे टैगलाइन में इस्तेमाल करने का फैसला किया गया। कहा जा रहा है कि कई नेताओं के संयुक्त प्रयासों से यह टैगलाइन चुनी गई।

Written and Edited by : Nrapendra Gupta 




Leave a Comment