विवेक ओबेरॉय संग हुई करोड़ों की धोखाधड़ी, बिजनेस पार्टनर्स ने ही दिया धोखा

Photo of author

By jeenmediaa


vivek oberoi report fraud by business partners: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ठगी का शिकार हो गए हैं। एक्टर ने अपने ही 3 बिजनेस पार्टनर पर कथित तौर पर 1.55 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर विवेक ओबेरॉय ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। एक्टर ने एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी और इवेंट के नाम से रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है।
 

विवेक ओबेरॉय ने कहा कि उन्हें एक बड़े मुनाफे का लालाच देकर आरोपियों ने उनसे एक इवेंट और फिल्म निर्माण फर्म में पैसा निवेश कराया था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तीनों ने ही अपने निजी काम के लिए उस पैसे का इस्तेमाल किया और उन्हें धोखा दे दिया। 

 

विवेक ओबेरॉय के सीए देवेन बाफना ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। देवेन बाफना ने इस मामले में और जानकारी देते हुए बताया कि विवेक और उनकी पत्नी प्रियंका अल्वा ने 2017 में ओबेरॉय ऑर्गेनिक्स नाम की कंपनी शुरू की थी। हालांकि कंपनी ने प्रॉफिट नहीं दिखाया तो उन्होंने दूसरे पार्टनर्स संजय शाह, नंदिता शाह, राधिका नंदा समेत कई लोगों को हिस्सेदार बनाने का फैसला किया।

 

कथित तौर पर योजना इस बिजनेस को बंद कर नया इवेंट बिजनेस खड़ा करने की थी, जिसे आनंदिता एंटरटेनमेंट के नाम से जाना जाएगा। बाद में विवेक ने अपने हिस्से के शेयर दूसरी कंपनी को ट्रांसफर कर दिए और डेली मैनेजमेंट का काम संजय और राधिका को दे दिया।

 

देवेन बाफना को विवेक के अकाउंट्स में गड़बड़ी का पता लगा तो इसका खुलासा करने का फैसला किया तो एक कर्मचारी ने उन्हें बताया कि तीनों उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। बाफना ने पाया कि संजय साहा द्वारा पैसे का इस्तेमाल निजी खर्चों के लिए किया जा रहा था। इस धोखाधड़ी की जानकारी उन्होंने विवेक को दी, जिसके बाद एक्टर ने कानूनी रास्ते से मामले को सुलझाने की कोशिश की।

Edited By : Ankit Piplodiya


Leave a Comment