एमपी में का बा vs एमपी में ई बा: नेहा और सुनील आमने-सामने

Photo of author

By jeenmediaa


भोपाल। ‘एमपी में का बा' गाने के जरिए भाजपा सरकार पर निशाना साधने वाली भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर को भाजपा युवा मोर्चा के एक युवा नेता ने अपने अंदाज में करार जवाब दिया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सुनील कुमार साहू ने “एमपी में ई बा” गीत जारी किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सुनील साहू ने गीत के जरिए नेहा सिंह राठौर को भाजपा सरकार की योजनाओं और कार्यों से अवगत कराया है।

‘वेबदुनिया’ से बातचीत में सुनील कहते हैं कि नेहा सिंह राठौर की मानसिकता से सब परिचित हैं, भाजपा सरकारों के खिलाफ बोलना उनकी आदत बन गई है। लोकगायक केवल आलोचना नहीं करते बल्कि सरकार के कार्यों की तारीफ भी करते हैं। और नेहा सिंह मध्यप्रदेश को उतने अच्छे से जानती समझती नहीं पहले अपने राज्य में ध्यान दें और बताएं कि वहां “क्या बा”।
 

दरअसल मध्य प्रदेश में इस समय “एमपी में का बा” और “एमपी में ई बा” के चर्चे जोरों पर हैं। लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने हाल ही में एक गीत से मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा था कि “एमपी में का बा”। नेहा सिंह राठौर के इस गाने को कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर भी किया था।




Leave a Comment