उत्तराखंड के चमोली में करंट लगने से 10 लोगों की मौत, कई घायल

Photo of author

By jeenmediaa


Chamoli News : उत्तराखंड के चमोली में अलकनंदा नदी के तट पर ट्रांसफॉर्मर फटने से 10 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने भी हादसे में 10 लोगों के मारे जाने की पुष्‍टि की। मृतकों में पिपलकोट आउटपोस्ट के इंचार्ज भी शामिल है।

चमोली के एसपी प्रेमेन्द्र डोभाल के मुताबिक नदी के तट के पास ट्रांसफॉर्मर फटने से यह हादसा हुआ। दुर्घटना के वक्त घटनास्थल पर 24 लोग मौजूद थे। इनमें से करंट लगने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जहां यह हादसा हुआ वहां नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट है। सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। इस दुर्घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। हादसे के लिए लोगों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है और निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 


Leave a Comment